चार दोस्तों से मारपीट करने और फायरिंग में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित काशीपुरी निवासी विक्रांत पुंडीर शनिवार को अपने दोस्त शुभम चौधरी, राहुल अरोड़ा, दीपांशु के साथ रामनगर स्थित एक ढाबे पर खाना लेने आए थे। यहां उनकी दो युवकों से कहासुनी हो गई थी। आरोप था कि दोनों युवक अपने साथियों के साथ आवास विकास कॉलोनी पहुंचे और उन्हें घेरकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीयूष वर्मा निवासी पुरानी तहसील, अंकुश सैनी, अर्पित, सहदेव, गौरव निवासी रुड़की और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जांच में सन्नी चौधरी और राज चौधरी के नाम भी सामने आए थे। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि फायरिंग में शामिल निशांत निवासी पनियाला को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।