फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी, धू-धू कर जला

विज्ञापन
रुड़की के ढंडेरा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रताप इंटर कॉलेज ढंडेरा के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे संदिग्ध हालात में आग लग गई और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक से ऊंची लपटें देख आसपास के लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग फैली नहीं जिससे पास में ही लगा विद्युत ट्रांसफार्मर बच गया। आग से ट्रक का पिछला हिस्सा और टायर जल गए जबकि केबिन और इंजन बचा लिया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रक पिछले कई महीनों से खड़ा है और ट्रक मालिक तैमूर निवासी ढंडेरा है। फायर ब्रिगेड की टीम में भजन सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, मदन सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह भंडारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें