फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: योगनगरी ऋषिकेश से अजमेर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन यात्रा सीजन के दौरान रेलवे ने योगनगरी ऋषिकेश से अजमेर के बीच विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। ट्रेन को रुड़की और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणित्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 09611 - 12 अजमेर - योगनगरी ऋषिकेश - अजमेर 17 जून से 16 जुलाई के बीच दोनों ओर से 5 - 5 फेरे संचालित की जाएगी। अजमेर से प्रत्येक बुधवार को रात 7ः45 पर रवाना होकर ट्रेन बृहस्पतिवार की दोपहर 12ः50 वर योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 5ः55 पर रवाना होकर ट्रेन शुक्रवार सुबह 9ः55 पर अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन को हरिद्वार, रुड़की, टपरी, रामपुर मनिहारन, शामली, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी खैरथल, राजगढ़, बांदीकुईं, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, कासगंज, मदार रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन के संचालन से यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें