फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में खंडित प्रतिमा हटाकर लगेगी नई प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहबलपुर गांव में खंडित की गई भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के मामले में हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई। वहीं आरोपियों के परिजनों ने कुछ लोगों पर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत युवकों को फंसाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। जबकि दूसरे पक्ष ने खंडित प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगाने की मांग की है। मांग के आधार पर पुलिस राजस्थान से नई प्रतिमा मंगवा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर में हाल ही में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामला बढ़ता देख तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया था। बृहस्पतिवार दोपहर एक पक्ष के ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर खंडित मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति लगाने की मांग की। इसके बाद थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने पुलिस टीम के साथ कुछ ग्रामीणों को राजस्थान से संगमरमर की नई प्रतिमा लेने के लिए भेज दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया की गांव में शांति बनाए रखने के लिए पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। कहा कि घटना के प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जाचं की जा रही है। दूसरी ओर, हिरासत में लिए गए तीनों युवकों के परिजनों ने एसएसपी हरिद्वार को शिकायत कर बताया कि तीनों युवकों को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। परिजनों ने इस मामले में गंभीरता से जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें