रुड़की स्थित योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छत पर गमले में जमा पानी में मिले ड़े
- फोटो : ROORKEE
यदि इन दिनों आप पशु पक्षियों के लिए किसी बर्तन में पानी भरकर रख रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इस तरह के किसी भी बर्तन में डेंगू का लार्वा पनप सकता है और आपके परिवार के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे ही एक मामला शनिवार को तब सामने आया जब रक्षाबंधन के कार्यक्रम में पहुंची नगर आयुक्त ने स्कूल की छत का निरीक्षण किया। इस दौरान एक गमले में और चिड़िया के लिए भरकर रखे गए पानी के बर्तन में डेंगू का लार्वा मिला। जिसे नष्ट करा दिया गया।
शनिवार को नगर आयुक्त नूपुर वर्मा मालवीय चौक के समीप योगी आदित्य मंगलनाथ सरस्वती इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच की महिलाओं के साथ डेंगू जागरूकता अभियान के तहत स्कूल की छत का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की छत पर रखे गमले में भरे साफ पानी में डेंगू का लार्वा पाया गया। वहीं पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन में भरकर रखे गए पानी में भी लार्वा मिला। उन्होंने पक्षियों के लिए रखे पानी को हर रोज बदलने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं को डेंगू का लार्वा दिखाकर उसको पहचानना सिखाया। लार्वा को उनके सामने ही नष्ट किया गया।