फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज में 15 लाख और मनपसंद कार मांगने पर सात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नकद और मनपसंद कार नहीं मिलने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्होंने सगाई में करीब 11 लाख रुपये और शादी में करीब 60 लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन




रुड़की कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि पुत्री का विवाह 31 अक्तूबर 2025 में मंगलौर-रुड़की रोड के एक रिसॉर्ट में किया था। परिवार ने सभी समारोह में लाखों रुपये खर्च किए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाह के बाद पुत्री को परेशान करना शुरू कर दिया और नकद 15 लाख रुपयन्वऔर मनपसंद कार की डिमांड करने लगे थे। पीड़ित परिवार के मुताबिक दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई तो ससुराल पक्ष के लोग पुत्री को 5 जनवरी 2026 को मायके छोड़कर चले गए। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पति राशीद, ससुर इकराम, साजिद, शहजाद, अंजुम, जेठानी हुस्ना और ननद आयशा उर्फ हिना निवासी सिटी पब्लिक स्कूल सोत मोहल्ला कोतवाली रुड़की के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें