फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश ने बढ़ा दी लोगों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आधे घंटे की झमाझम बारिश से शहर के कई हिस्सों में एडीबी की ओर से किए गए आधे अधूरे कार्यों के चलते कीचड़ हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कीचड़ के चलते कई जगहों पर लोग गिरकर चोटिल भी हुए। इस दौरान तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रात के समय मौसम में ठंडक बढ़ने के चलते कई लोग गर्म कपड़ों में भी नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से ही आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने लगी। बुधवार सुबह करीब छह बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद सुबह दस बजे से साढ़े दस बजे के बीच झमाझम बारिश हुई। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया, लेकिन बारिश थमने के कारण अधिकांश हिस्सों में पानी उतर गया, लेकिन उन जगहों पर मुश्किलें बढ़ गई। जहां एडीबी की ओर से सीवर लाइन डालकर सड़कों के निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया। इन जगहों पर कीचड़ होने के कारण लोगों ने भारी परेशानी झेली। सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया। इन जगहों पर कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो गए। शहर स्थित आजाद नगर चौराहे से पनियाला की ओर जाने वाली सड़क पर बुरा हाल देखने को मिला। यहां पैदल के साथ-साथ वाहनों पर चल रहे लोगों को सड़क पर कीचड़ होने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल डीएवी रोड पर भी रहा। यह सड़क पिछले करीब तीन माह से नहीं बन पाई। यह तब है जबकि इस सड़क का शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने निरीक्षण किया था और तहसील प्रशासन को अपनी रेखदेख में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी टूटी फूटी सड़कों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, बारिश होने से तापमान में भी हलकी गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई । इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें