फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईएएस नरेंद्र भंडारी ने लिया एएसडीएम का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशिक्षु आईएएस नरेंद्र भंडारी ने शुक्रवार को एएसडीएम रुड़की का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले इस पद पर तैनात एएसडीएम प्रेमलाल को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व एएसडीएम प्रेमलाल करीब एक माह से कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोपों से घिरे हुए थे। इनके खिलाफ ईंट-भट्टा मालिकों ने वसूली के लिए वाहनों को सीज करने के आरोप भी लगाए थे। इसके विरोध में इनके कार्यालय में प्रदर्शन भी किया गया था। आईआईटी के एक कार्यक्रम में पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के सामने भी मीडियाकर्मियों ने एएसडीएम पर लगे आरोपों के बाबत जानकारी मांगी थी। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई की बात कही थी। विगत बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दीपक रावत ने उन्हें जिला मुख्यालय अटैच करने के आदेश दिए। साथ ही प्रशिक्षु आईएएस नरेंद्र भंडारी ने रुड़की तहसील पहुंचकर उनकी जगह कार्यभार संभाल लिया है। भंडारी इससे पहले बहादराबाद ब्लाक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें