फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महोत्सव में श्याम बाबा की छवि रही आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से दुर्गा मंदिर में 33वां मासिक संकीर्तन और झूला झूले लखदातार महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इसमें नगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर धर्मलाभ कमाया।
विज्ञापन

रविवार को श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने जोत जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बार संकीर्तन महोत्सव में भजन गायक युवी चोपड़ा यमुनानगर हरियाणा से आए एवं दिनेश बजरंगी ने श्याम बाबा के भजनों का गुणगान किया।

महोत्सव में श्याम बाबा की छवि मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। हरिद्वार से पहुंचे शुभम चौधरी ने श्याम बाबा की सुंदर छवि का श्रृंगार किया। इसके साथ ही 56 भोग के महाप्रसाद के साथ-साथ अन्य व्यंजनों से श्याम बाबा को भोग लगाया गया।
विज्ञापन

कोलकाता के फूलों से बाबा खाटू श्याम का अलौकिक श्रंगार किया गया। अल सुबह भजन संध्या व महा आरती के बाद समापन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महामंत्री अंकुर गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संयोजक राहुल बंसल, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, सहजीवी अशोक अग्रवाल, सुमित सैनी, विराज गोयल, सचिन शर्मा, पंकज सिंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें