फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफनगर झाल से मिला अज्ञात महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। पुलिस ने आसफ नगर झाल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम कुछ लोगों ने आसफनगर झाल के समीप गंगनहर में एक शव को देखा। शव को देखकर मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने के बाद मंगलौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला। जिसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, आस-पास के थानों को मामले की सूचना दी है। एसएसआई अजय कुमार जाटव ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें