फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बहुद्देश्यीय शिविरों में आई 230 शिकायत, 48 का निस्तारण

Fri, 12 Dec 2025 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुद्देश्यीय शिविरों में आई 230 शिकायत, 48 का निस्तारण
विज्ञापन

-लखनौता में में 47, शेरपुर खेलमऊ में 141 और श्यामपुर में 42 शिकायतें हुई दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
झबरेड़ा। विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक नारसन के तीन गांव लखनौता, शेरपुर खेलमऊ और श्यामपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। तीनों शिविरों में कुल 230 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 48 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


लखनौता में 47, शेरपुर खेलमऊ में 141 और श्यामपुर में 42 शिकायतें दर्ज की गईं। शिविरों में पहुंचे दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों में राशन कार्ड, नाले-नालियां, पीएम किसान सम्मान निधि, राजस्व व भूमि विवाद, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग/विधवा/वृद्धावस्था पेंशन, शौचालय और छात्रवृत्ति से संबंधित मामले प्रमुख रहे। जिला स्तर के मामलों को जिलाधिकारी, जबकि शासन स्तर की शिकायतों को शासन को भेजा गया। कर्णवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ बिना बाधा दिलाना है। शिविर में जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी, प्रधान अनूप चौधरी, पूर्व प्रधान बृजभूषण, बृजमोहन त्यागी, योगेश शर्मा, सोनू, प्रधान जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें