संवाद न्यूज एजेंसी
पिरान कलियर। क्षेत्र में नई बस्ती स्थित बिजली की दुकान पर कुछ युवकों की ओर से की गई तोड़फोड़ और दुकान मालिक के बेटे पर हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिरान कलियर नई बस्ती निवासी मशकूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 नवंबर को उनका बेटा जीशान दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आसिफ, साहिल, शब्बीर और साजिद नामक युवक दुकान में घुस आए और तोड़फोड़ करते हुए अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जीशान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।