फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस को अब 20 लोगों के ही हो पाएंगे स्लॉट बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में भी अब कोरोना महामारी का साया पड़ने लगा है। मुख्यालय के आदेश के अनुसार, अब यहां लाइसेंस बनवाने के लिए बुक किए जा रहे स्लॉटों की संख्या आधी से भी कम कर दी गई है। पहले जहां प्रतिदिन 60 लोग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक कर रहे थे, वहीं अब हर दिन 20 लोग ही स्लॉट बुक कर पाएंगे।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना महामारी के चलते एआरटीओ कार्यालय में स्थायी और लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम प्रभावित हुआ था। लॉकडाउन के चलते न तो स्लॉट बुक हो पाए और न ही स्लॉट बुक करवाने वालों के लाइसेंस बन पाए थे। हालांकि, लॉकडाउन खुलते ही स्थिति सामान्य हो गई थी। ऐसे में सेशन साइट पर हर दिन 46 लोगों के लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक हो रहे थे। करीब 15 दिन पहले ही कार्यालय में स्लॉट की संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई थी। अब एक बार फिर कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसका असर एआरटीओ कार्यालय पर भी दिखने लगा है। मुख्यालय के आदेश पर अब स्लॉट बुक करने की संख्या सीमित करते हुए 20 कर दी गई है। एआरटीओ एलविन रॉक्सी ने बताया कि स्लॉट की संख्या मुख्यालय स्तर पर ही कम की गई है।
बुक किए गए स्लॉट पर नहीं पड़ेगा असर
एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के लिए स्लॉट एडवांस में बुक रहते हैं। वर्तमान में भी फरवरी के पहले सप्ताह तक स्लॉट प्रतिदिन के हिसाब से बुक हैं। एआरटीओ एलविन रॉक्सी का कहना है कि स्लॉट संख्या कम होने का उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जो पहले से बुक हैं। उन लोगों को निर्धारित तिथि पर ही आकर लाइसेंस के लिए प्रक्रिया पूरी करवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें