फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों में राजभाषा को प्राथमिकता दें रेलकर्मी: हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रेलकर्मी अपने दैनिक कार्यों में राजभाषा हिंदी को प्राथमिकता दें। इससे न सिर्फ एक सहज वातावरण तैयार होगा, बल्कि यात्रियों को भी सुविधा होगी। ये बातें रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे बड़ोदा हाऊस से आए उत्तर रेलवे के राजभाषा अधीक्षक मोहम्मद गौहर हुसैन ने कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में राजभाषा के प्रयोग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राजभाषा अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि हमें अपनी सोच को हिंदी में ही अभिव्यक्त करना चाहिए, क्योंकि राजभाषा में ही हम अपनी भावनाओं को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त कर सकते हैं। कहा कि अनुवाद की भाषा को यथासंभव सरल रखें। कंप्यूटर पर भी हिंदी में काम करें। हिंदी में काम करने पर गर्व अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर रेलकर्मियों में हिंदी को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन समस्त मंडल में हिंदी में कार्य को लेकर मुरादबाद मंडल के रेलवे स्टेशन लक्सर और रुड़की में रेलवे स्टेशन की प्रगति सबसे बेहतर पाई गई। उन्होंने बताया कि दोनों स्टेशनों पर 98 प्रतिशत हिंदी में काम हो रहा है। कार्यशाला में अधिकारियों ने हिंदी में काम करने के क्रम में आनेवाली दिक्कतों के निराकरण किए। बाद में भाषा अधीक्षक मोहम्मद गौहर हुसैन और राजभाषा अधिकारी प्रवीण कुमार ने रेलवे क्लब स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। कहा कि शीघ्र पुस्तकालय के लिए नई पुस्तकें मंगाई जाएंगी। टीम ने रेलवे स्टेशन पर हिंदी में लगे स्लोगन को लेकर स्टेशन अधीक्षक, राजभाषा रुड़की के अध्यक्ष एसके वर्मा और संयोजक राजकुमार का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें