फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख समेत 18 आरोपी नामजद

Fri, 14 Apr 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेट में हुए बवाल में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख समेत करीब डेढ़ सौ के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। मामले में 18 लोगों को नामजद भी किया गया है। देर रात तक आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश देती रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुंडेट में बवाल के सबंध में दर्ज किए गए मुकदमें में ब्लॉक प्रमुख जितेन्द्र पुत्र भागमल समेत 18 लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा करीब डेढ सौ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख सहित करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं फ्लैक्स जलाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा मंदिर समिति के परविन्द्र की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इनमें से सुमित व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उधर ब्लॉक प्रमुख के पिता व बसपा नेता भागमल ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ब्लॉक प्रमुख जन प्रतिनिधि होने की वजह से लोगों को समझाने गए थे। ऐसे में उन पर केस दर्ज करना उचित नहीं है, जबकि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। सभी आरोपियों पर बवाल करने, पुलिस अधिकारियों पर हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व मार्ग जाम करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें