फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर हरिद्वार आए पीएसी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 14 Apr 2017 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में एक पीएसी के जवान की मौत हो गई। वह बैसाखी की ड्यूटी में हरिद्वार से 40 बटालियन पीएसी से आया था और भगवानपुर क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक कालेज के हाल में ठहरा था, जहां अन्य साथी भी आसपास सो रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह वह मृत पाया गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी।जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल चंबा निवासी कुंवर सिंह-36 पुत्र सतेह सिंह 40 बटालियन पीएसी हरिद्वार में तैनात था। बैसाखी स्नान के दौरान उसकी ड्यूटी भगवानपुर क्षेत्र के बार्डर पर लगी थी।

बृहस्पतिवार की रात ड्यूटी के बाद वह जीएसबी कालेज के हाल में अन्य साथियों के साथ ठहरा था। शुक्रवार की सुबह देर तक नहीं उठने पर साथियों को आशंका हुई। उन्होंने जगाने का प्रयास किया तो कुंवर सिंह मृत पाया गया। यह देखकर साथियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्यभूषण सिंह नेगी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें