अमर उजाला ब्यूरो
पिरान कलियर। कलियर में नौचंदी जुमेरात को दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह इमाम साहब, किलकिलि साहब, पीर गैबरअली साहब और अब्दाल साहब की दरगाह पर जायरीनों की भारी भीड़ रही।
पिरान कलियर में नौचंदी जुमेरात पर भारी भीड़ उमड़ी। जायरीनों ने दरगाहों पर लाइन लगा कर जियारत की।कलियर में भीड़भाड़ होने से पीपल चौक पुल पर और दरगाह इमाम साहब रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुरानी गंगनहर का पुल क्षतिग्रस्त होने से जायरीनों को दरगाह साबिर पाक से दरगाह इमाम साहब में जाने के लिए करीब पांच किमी दूरी तय करनी पड़ी । पुल को चौपहिया वाहनों के आवागमन के लिए बंद किया हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाकर ट्रैफिक को चालू कराया। पुलिस को जाम खुलवाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। । नौचंदी जुमेरात में जायरीन बहुत मान्यता रखते हैं क्योंकि यह जुमेरात इस्लामी कैलेंडर के अनुसार महीने की पहली होती है । नौचंदी जुमेरात में बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनोर,पंजाब,दिल्ली, सहारनपुर, हरियाणा, आदि जगहों से जायरीन पहुंचे। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जायरीनों की भीड़ भाड़ को देखते हुए दरगाह परिसर, पिपल चौक आदि जगहों पर फोर्स लगाया गया था। जेबकतरों की घटनाओं को देखते हुए सादी वर्दी में भी पुलिस बल को तैनात किया गया था। पीपल चौक एव रास्तो में लगे जाम को खुलवा गया।