फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर हुआ पानी-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे शहरवासियों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं बारिश रुकने के बाद सड़कों पर जाम लग गया।
बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब बारह बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। दोपहर एक बजे तक जमकर बारिश होती रही। बारिश रुकने के बाद भी देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बारिश से शहर की विभिन्न कालोनियों अंबरतालाब, मालवीय चौक, रामनगर अशोक मार्ग, सिविल लाइंस, गणेशपुर, नेहरु नगर, पुरानी तहसील, मछली मोहल्ला, शक्ति मोहल्ला, ढंडेरा अशोक नगर आदि में जलभराव हो गया। इसके साथ-साथ रोडवेज बस स्टैंड आदि पर भी जलभराव हो गया। बारिश रुकने के बाद एकदम सड़कों पर वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। बारिश के बाद तिराहों और चौराहों से पुलिसकर्मी भी नदारद नजर आए। तिराहों-चौराहों पर आम लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली।
विज्ञापन


किसानों ने ली राहत की सांस
रुड़की। बारिश के कारण किसानों ने भी राहत की सांस ली। ज्ञात हो कि इन दिनों धान की रोपाई चल रही है। जिससे किसानों को बारिश नहीं होने के कारण मोटर से सिंचाई कर रहे थे। बारिश होने के कारण किसानों का महंगे डीजल से छुटकारा मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें