फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में धांधली का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से सुल्तानपुर से भिक्कमपुर जीतपुर जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाते ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और काम रुकवा दिया। इसके बाद प्रधानों ने ग्रामीणों के साथ लक्सर तहसील पहुंचकर मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की। इस दौरान ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन

सुल्तानपुर क्षेत्र के निहंदपुर सुठारी, अलावलपुर, भिक्कमपुर जीतपुर, फतवा, रामपुर रायघटी, कबूलपुरी रायघटी, रंजीतपुर, जसपुर आदि गांव के साधुराम सैनी, अनिल कुमार, राशिदा, सावित्री देवी, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद शादाब, ग्राम प्रधान जुलकर अंसारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी, पूर्व ग्राम प्रधान पंकज भाटी आदि ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर सुल्तानपुर से भिक्कमपुर जीतपुर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों का मुख्य मार्ग है। इस पर दिन रात आवागमन है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तीन मीटर चौड़ी सड़क निर्माण कार्य करा रहे हैं जबकि करीब पांच मीटर चौड़ी सड़क बननी चाहिए।
इसके बाद ग्रामीण उपजिलाधिकारी लक्सर सोहन सिंह सैनी के पास पहुंचे और सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग पिछले करीब एक दशक से क्षतिग्रस्त अवस्था में था। इस पर ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सड़क का निर्माण कार्य तो शुरू कराया, लेकिन निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर सड़क मानकों के अनुरूप बनाए जाने और चौड़ीकरण कराए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एई ललित कुमार गोयल ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य प्रस्ताव के अनुसार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें