फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज कोटा 1229 से बढ़ाकर किया 1546

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर। उत्तराखंड सरकार और हज समिति के अध्यक्ष शमीम आलम के प्रयास से प्रदेश का हज कोटा 1229 से बढ़ाकर इस बार 1546 कर दिया गया है।
विज्ञापन

हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम ने पत्र जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष शमीम आलम की सिफारिश पर ऑल इंडिया हज कमेटी ने उत्तराखंड के हज कोटे में 317 सीटें बढ़ा दी गई हैं। आल इंडिया हज कमेटी ने इस बार उत्तराखंड का कोटा 1229 से बढ़ाकर 1546 कर दिया है। पिछले साल 1293 यात्री हज पर गए थे। उत्तराखंड से 1229 सीटों के लिए तीन हजार आवेदकों ने आवेदन किया था। बाकी आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया था। उन्होंने बताया कि राज्य का कोटा और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार जुलाई से हज यात्रा शुरू हो जाएगी। चयनित आवेदकों की पहली और दूसरी किश्त जमा कराई जा चुकी है। 316 की वेटिंग में चयनित आवेदकों को दो मई तक किश्त जमा करने के लिए गया है। साथ ही मेडिकल सर्टिफिकेट और पासपोर्ट समेत अन्य कागजात जमा करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें