फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी से मिट्टी उठवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। आईआईटी रुड़की से मिट्टी उठवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर पीड़ित से मारपीट भी की गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित पीरपुरा गांव निवासी गुलजार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी मुलाकात दो लोगों से हुई थी। उन्होंने बताया था कि वे आईआईटी रुड़की में बिल्डिंग बनाने का ठेके लेते हैं। आईआईटी में उनकी ओर से बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा है और मिट्टी बेचने का ठेका दिया जा रहा है। दोनों ने बताया था कि उनके पास वाहनों से मिट्टी उठवाने के लिए जिलाधिकारी की परमिशन भी है। उनके झांसे में आकर गुलजार ने मिट्टी उठवाने के लिए 13 लाख रुपये दे दिए थे। साथ ही ट्रकों से मिट्टी उठाने का काम शुरू कर दिया था। इस बीच तहसीलदार ने उनके मिट्टी से भरे तीन वाहन पकड़ लिए थे।
तहसीलदार ने परमिशन मांगी तो दोनों ने फर्जी रवन्ना और पुरानी परमिशन दिखाई थी। इस पर तीनों वाहन सीज कर दिए गए थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों ने इनकार कर दिया। शुक्रवार को उन्होंने अपनी रकम वापस करने की बात कही तो दोनों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अलताफ व सिराज निवासी जलालपुर, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें