फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का लाभ न मिलने के कारण अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। फिलहाल उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलकर योजना का लाभ दिलाने के लिए ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने एक जनवरी से अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक नागरिकों के साथ राज्य कर्मचारियों को पांच लाख तक निशुल्क इलाज मिलेगा। प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को रुड़की के नेहरू स्टेडियम से इस योजना का शुभारंभ किया है, लेकिन योजना को लेकर अशासकीय स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी प्रदेश सरकार से खफा नजर आ रहे हैं। यदि अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों की मानें तो वह राज्य कर्मचारी कैडर के अंर्तगत नहीं आते हैं, लेकिन उनका वेतन राज्य कर्मचारियों के समान है। उनका वेतन भी राज्य कर्मचारियों की तरह ही कोषागार से जारी होता है। अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें भी राज्य कर्मचारियों के साथ पर योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि योजना का लाभ लेने के लिए अशासकीय स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी आंदोलन भी कर सकते है, लेकिन इससे पहले शिक्षक और कर्मचारी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर योजना में लाभ दिलाए जाने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हे भी राज्य कर्मचारियों के समान अटल आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। इसके लिए एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी मांग करेंगा।
- राजेश सैनी, जिलाध्यक्ष, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें