फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्थगित की गई 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। पहले ये परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होनी थी। परीक्षाएं स्थगित होने से मायूस छात्रों के बीच फिर से खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षा विभाग ने 19 जनवरी को 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया था। उस दौरान प्री बोर्ड परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू करने का फैसला लिया गया था। हालांकि, बाद में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षाओं की तिथि बदलकर 24 जनवरी कर दी गई थी। इसी बीच कोरोना महामारी की तीसरी लहर चरम पर पहुंचने लगी तो सरकार की नई गाइडलाइन जारी होते ही शिक्षा विभाग ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। ये भी स्प्ष्ट कर दिया गया था कि अब परीक्षाएं कब होंगी, ये निर्धारित नहीं है। इसके बाद सरकार ने 31 जनवरी से कक्षा दस से 12वीं तक के स्कूल भौतिक रूप से खोलने के आदेश जारी कर दिए थे।
स्कूल खुलने के बाद शिक्षा विभाग ने जल्द ही प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने का फैसला लिया था। इसके बाद बैठक में तय किया गया था कि चुनाव के बाद 18 फरवरी से परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। अब शुक्रवार से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साहित हैं। उनके अनुसार प्री बोर्ड परीक्षाएं देकर वे बोर्ड की तैयारियों का सही आकलन कर पाएंगे। यदि किसी विषय में कमजोर महसूस कर रहे होंगे तो उसकी समय से तैयारी कर पाएंगे। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि आज से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं आगामी 28 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें