फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रग्बी के 10 खिलाड़ियों का उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल के मैदान में पसीना बहाकर अपनी प्रतिभा साबित करने वाले उत्तराखंड के 10 रग्बी खिलाड़ियों का उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती में चयन हुआ है। खेल के साथ रोजगार हासिल करने की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। वहीं, उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन ने इसे प्रदेश में रग्बी खेल के बढ़ते प्रभाव और खिलाड़ियों की मेहनत का बेहतर परिणाम बताया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आयुष सैनी ने बताया कि होमगार्ड में चयनित सभी 10 खिलाड़ी रग्बी खेल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का सरकारी सेवा में चयन होना एसोसिएशन के लिए गौरव की बात है।
यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए भी मिसाल है जो खेल को केवल शौक नहीं बल्कि अपने करिअर के रूप में अपनाना चाहते हैं। रग्बी के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलना इस खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ाएगा। होमगार्ड में चयनित खिलाड़ियों में आकाश सिंह, सुमित कुमार, आलोक सिंह सैनी, मुकुल, विजय, मुकेश, अजय, चंचल कुमार, सुमित कुमार और विपिन कुमार शामिल हैं। सचिव आयुष सैनी ने कहा कि उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन का उद्देश्य प्रदेश के गांव-गांव तक रग्बी खेल को पहुंचाना और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें