पत्रकारों से वार्ता करते कवि अमान हैदर जैदी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के आईडीपीएल में जन्में ऊर्दू व हिंदी शायरी के कवि अमान हैदर जैदी अब आपको दूरदर्शन चैनल पर जल्द प्रसारित होने वाले टैलेंट शो, सौ करोड़ का कवि, में जज की भूमिका में नजर आएंगे।
रविवार को कवि अमान हैदर जैदी ने शीशमझाड़ी के होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि उनका जन्म आईडीपीएल ऋषिकेश में हुआ है। देवभूमि से जुड़ाव होने के कारण ऋषिकेश आया हूं। कहा स्नातकोत्तर करने के बाद वर्ष 2008 में वह नौकरी के लिए दुबई चले गए। वहां उन्होंने मंजर भोपाली से प्रेरणा लेकर शायरी शुरू की। इसके बाद उन्होंने कुमार विश्वास, स्व. राहत इंदौरी, रबीना अदबी जैसे कवियों के साथ मंच साझा किया। वर्ष 2013 से अब तक उन्होंने भारत की प्रतिनिधित्व करते हुए यूनाईटेड किंगडम, आस्ट्रेलिया, यूरोप, कनाड़ा, अमेरिका आदि देशों में कार्यक्रम दिए। विदेशों में कई टीवी शो किए। उन्होंने बताया कि मैैं भारतीय सेना व भारतीय दूतावास के लिए किए जाने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा भी रहा हूं। इस दौरान उन्होंने लद्दाख में सेना के लिए आयोजित कार्यक्रम एक शाम जवानों के नाम, जश्न ए हिंद, आबूधावी आदि अनेक कार्यक्रम किए हैं। अब वह कवि अशोक चक्रधर और गीतकार समीर के साथ एक टैलेंट शो में निर्णायक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। जो जल्द दूरदर्शन में प्रसारित होगा। इस मौके पर रवि जैन, मधु जोशी, ललित मोहन मिश्रा, पंडित रवि शास्त्री, अनिरुद सिंह, विवेक शर्मा आदि मौजूद थे।