फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश को नये भारत की ओर ले जाने की सिद्धि है युवा’

विज्ञापन
परमार्थ निकेतन पहुंचे न्यायाधीशों को रूद्राक्ष का पौधा भेंट करते स्वामी चिदानंद सरस्वती। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आरबी ढोलरिया, कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आरके बाग ने स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट की। इस मौके पर स्वामी ने दोनों न्यायाधीशों और उनके परिजनों को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। इस मौके पर स्वामी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जब संकल्प करेगी तो संकल्प से सफलता, स्वच्छता, स्वास्थ्य समृद्धि और सिद्धि भी मिलेगी। भारत को नये भारत की ओर ले जाने की एक ही सिद्धि है वह है युवा। उसी युवा शक्ति ने आज दृढ़ता के साथ संकल्प लिया कि हम अपने गांवों, शहरों और प्रदेशों में जाकर संकल्प से सिद्धि के पथ को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।
विज्ञापन

स्वामी ने कहा कि आज के युग में पर्यावरणीय नैतिकता बहुत जरूरी है। मानव और प्रकृति के मध्य नैतिक संबंध होना नितांत आवश्यक है तभी हम प्रकृति की रक्षा कर सकते हैं। इस मौके पर स्वामी ने सभी युवाओं को प्रकृति एवं जल संरक्षण का संकल्प कराया। परमार्थ गंगा तट पर विवाह दिवस मनाने के लिए आए विपिन और सोनिका ने स्वामी के सानिध्य में विवाह दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने स्वामी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें