हाईकोर्ट के समूह घ की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : RISHIKESH
नगर क्षेत्र में आयोजित उच्च न्यायालय के समूह घ पद की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सभी छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 3750 अभ्यर्थियों में से 3128 ने अभ्यर्थियों ही परीक्षा दी, जबकि 622 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जोनल अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि ऋषिकेश को टिहरी जोन में रखा गया था। इसके अंतर्गत परीक्षा केंद्र श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर आवास विकास, भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, मॉडर्न इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी, पूर्णानंद इंटर कॉलेज और हरिशचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज निर्धारित किए गए। परीक्षा देने पहुंचे संदीप परमार, अभिषेक, गीता, मीना, गुड़िया, ममता ने बताया कि परीक्षा किसी भी सेक्शन को हल करने में दिक्कतें नहीं हुई है।