फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथी की चहलकदमी से पशुलोकवासियों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। जंगली हाथी के आतंक से निजात दिलाने के लिए निर्मल ब्लॉक ए, बी विस्थापित क्षेत्र पशुलोक के स्थानीय लोगों ने ऋषिकेश के वनक्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि निर्मल ब्लॉक विस्थापित क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक बना हुआ है। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। हाथी ने विस्थापित क्षेत्र में कई लोगों के घरों और कृषि भूमि की चहारदीवारी तोड़ दिया है। इससे उनके फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। बीते चार दिनों से क्षेत्र में हाथी की लगातार चहलकदमी हो रही है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त लगाने की मांग की है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह राणा, गंभीर सिंह राणा, प्रीतम सिंह राणा, सूरत सिंह राणा, गबर सिंह, युद्धवीर सिंह, भरत सिंह, चंद्रपाल सिंह, जगमोहन सिंह, मोर सिंह, गिरवीर, विक्रम सिंह, कलम सिंह, रघुवीर सिंह, प्रताप सिंह, मनीष नैथानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें