फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से शरीर रहता है स्वस्थ : डॉ. सुभाष

Sun, 07 Jun 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से श्रीदेव सुमन पार्क ढालवाला (योग पार्क) में योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। पार्क में नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है। योग प्रशिक्षक अमित उनियाल और शशि रावत ने योगाभ्यास कराया। अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना डंगवाल ने कहा कि यहां पर नियमित योग सत्र आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।



जनपद में योग को लोकप्रिय बनाने के लिए विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों जैसे- हरित योग, योग पार्क, स्ट्रीमिंग ऑफ योग आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सभी को सम्मिलित होने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनिल चंदोला, गीता चंदोला, डॉ. संपूर्णानंद रतूड़ी, डॉ. शशि जोशी, डॉ. ममता पोखरिया, डॉ. विवेक सैनी, डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें