ऋषिकेश। नेपाली फार्म तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया। रिमझिम बारिश के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पारंपरिक उत्तराखंडी वेशभूषा में राष्ट्रीय अध्यक्ष की आगवानी कर उनपर पुष्पवर्षा की। हालांकि तय कार्यक्रम से 45 मिनट देर से पहुुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गाड़ी में ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
नेपालीफार्म तिराहे पर सुबह नौ बजकर 30 मिनट से भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए थे। नेपाली फार्म तिराहे से लेकर रायवाला तक पूरा रास्ता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत बैनरों, पोस्टरों, होर्डिंग और पार्टी झंडे से पटा हुआ था। हाथों में झंडे थामे कार्यकर्ता और पारंपरिक उत्तराखंडी वेशभूषा में सजी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बेसब्री से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए कार्यकर्ता फ्लाईओवर के नीचे खड़े थे। सुबह करीब 10.20 पर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनीता ममगाईं अपने समर्थकों के साथ मौके पर स्वगात स्थल पहुंचे। करीब 11.30 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक नेपाली फार्म पहुंचे। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार में बैठे-बैठे ही सभी भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया कई। विधानसभा अध्यक्ष, मेयर समेत विभिन्न पार्टी अधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुलदस्ते भेंट किए। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने विधानसभा अध्यक्ष पर जमकर पुष्पवर्षा की। वहीं भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान यह ये रहे मौजूद
ज्योति प्रसाद गैरोला, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, सुदेश कंडवाल, अरुण मित्तल, भगवान पोखरियाल, दिनेश सती, अरविंद चौधरी, गणेश रावत, संजीव पाल, राजू नरसिंहा, सतीश सिंह, राहुल दिवाकर, रोहित भारद्वाज, जयंत शर्मा, मोनिका गर्ग, चंद्रमोहन पोखरियाल, सोवन कैंतूरा, शिव कुमार गौतम, अनीता तिवारी, नवीन चमोली, संजीव चौहान, सुरेंद्र, सुमन, रमेश शर्मा, सुमित पंवार, कविता शाह, अरुण बडोनी, विजय बडोनी, कुसुम कंडवाल, राजकुमार भारती, मनोरमा देवी, विजय जुगलान, राजेश जुगलान, जितेंद्र पोखरियाल, गोपाल सिंह आदि थे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से संबंधित खबर की झलकियां
स्वागत के दौरान भगदड़ में महिला कार्यकर्ता गिरी
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान नेपाली फार्म में भगदड़ जैसी स्थिति रही। जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपालीफार्म पहुंचे तो मानव श्रृंखला में खड़े कार्यकर्ता उनके रुकने का इंतजार करने लगे। लेकिन जब उनकी कार रुकी तो नेता और कार्यकर्ता उनपर फूल बरसाने और गुलदस्ता भेंट करने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान भगदड़ सी मच गई। कई महिला कार्यकर्ता भगदड़ में नीचे जा गिरी। हालांकि किसी भी कार्यकर्ता को गंभीर चोट नहीं लगी।
गुलबंद और नथ पहनकर आई थीं महिला कार्यकर्ता
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई महिला कार्यकर्ता गुलबंद और नथ पहनकर आई थी। भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सिमरन गाबा भी गढ़वाली नथ, गुलबंद और मांग टीका पहना था। कुछ छोटी बच्चियां भी स्वागत कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर पहुंची थी।
स्वागत कार्यक्रम में मोबाइल चोरी
भगदड़ के दौरान एक कार्यकर्ता के हाथ से मोबाइल नीचे गिर गया। पीछे और भीड़ भी आ गई, इसके बाद कार्यकर्ता को उसका मोबाइल नहीं मिला।
सेल्फी खिंचवाने की लगी रही होड़
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में सेल्फी खिंचवाने की होड़ सी लगी रही। कई महिला कार्यकर्ता अपने वार्ड से आई महिलाओं के साथ सेल्फी खिंचवा रही ही थी। सेल्फी खिंचवाने के दौरान कई बार कार्यकर्ता हाईवे की ओर से चले गए थे, उन्हें पुलिस ने पीछे हटवाया। ---
पार्टी के झंडे के लिए भी खींचतान
जैसे ही पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए तो एक कार से पार्टी के झंडे निकालकार कार्यकर्ताओं में बांटे गए, इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में झंडे को लेकर खूब खींचतान हुई।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद बांटे सेब
स्वागत कार्यक्रम खत्म होने के बाद भाजपा के एक कार्यकर्ता ने अन्य कार्यकर्ताओं को सेब बांटे। इस दौरान कार्यकर्ता काफी खुश दिखे।
रायवाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
रायवाला। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में रायवाला में एकत्रित होकर स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कार में बैठकर ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर नीलम चमोली, विनोद कश्यप, शरद रावत, संतोष रावत, अमित डबराल, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, कमला नेगी, शोभा चौहान, पद्मा नैथानी, सत्पाल सैनी, रामरतन रतूड़ी, मुनींद्र गैरोला, ऋषीराम शर्मा, आशीष जोशी, बीना बंग्वाल, संजू व्यास, शंमा पंवार, प्रिंस रावत आदि थे।
ऋषिकेश में शुक्रवार को नेपाली फार्म तिराहे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते- फोटो : RISHIKESH