फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संस्कृत शिक्षा के ढांचागत विकास के लिए हो कार्य

Sat, 22 Feb 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय प्रबंधकीय शिक्षक संघ ने संस्कृत शिक्षा विभाग के ढांचागत विकास के लिए शिक्षा मंत्री से मांग की है। संघ का कहना है कि उत्तराखंड में संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। इसलिए इसके ढांचागत विकास के लिए विशेष कार्य होने चाहिए। इससे संबंधित एक मांगपत्र भी भेजा है।



प्रबंधकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवान ने कहा कि संस्कृत शिक्षा आज ढांचागत विकास के लिए तरस रहा है। संघ ने संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी/संस्कृत शिक्षा निदेशालय एवं विद्यालयों के रखरखाव व अन्य संसाधनों के लिए बजट बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्यमा विद्यालयों, महाविद्यालयों का ढांचागत विकास करते हुए माध्यमिक एवं वर्गीकृत संस्कृत महाविद्यालयों में पदों का सृजन करने, संस्कृत शिक्षा निदेशालय एवं संस्कृत शिक्षा परिषद के लिए भवन निर्माण करने, माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता संस्कृत एवं सहायक अध्यापक संस्कृत के पद सृजित करने व महाविद्यालयों में संस्कृत विभाग खोले जाने की मांग की है। इसके अलावा प्रदेश के 11 जनपदों में संस्कृत सहायक निदेशकों के रिक्त पदों पर लोक सेवा आयोग से तैनाती किए जाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें