फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबी बुजुर्ग महिला, शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने गंगा से एक महिला का शव बरामद किया है। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला मानसिक रूप अस्वस्थ बताई जा रही है।
विज्ञापन

त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज जगत सिंह ने बताया कि पुलिस को आस्था पथ के पास गंगा में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। जल पुलिस और आपदा प्रबंधन दल ने शव को गंगा से बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया। 72 सीढ़ी घाट के पास टीम ने शव को गंगा से बाहर निकाल लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बुजुर्ग महिला की पहचान समा देवी पत्नी सब्बल सिंह (65) निवासी निरंकरी आश्रम, लक्ष्मणझूला रोड के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह गंगा स्नान की बात कहकर घर से निकली थी। रेस्क्यू टीम में पंकज जखमोला, शुभम कुमार और पंकज जखमोला शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें