फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवियों ने लोगों को दी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
09 मायाकुंड में बच्चों को शिक्षा देते श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय पंडित ललित मोहन शर्मा के एनएसएस - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवीयों ने मायाकुंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों की ओर से बस्ती में जाकर छोटे बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया है। वे लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ टीकाकरण, आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत और स्वच्छता अभियान आदि के प्रति जागरूक किया गया है। स्वयं सेवियों ने फ्रीडम ग्रुप फाउंडेशन में जाकर बच्चों के साथ अनुभव साझा किए।
इस मौके पर प्रीति खंडूरी, डा. पारूल मिश्रा, अमित रतूड़ी, निजाम आलम, अर्चना बिष्ट, अंजलि भट्ट, मुस्कान पंवार, कनिका, मनीषा सेमवाल, अनिष्का, अरविंद, दीपशिखा, नेहा नेगी, निकिता, संध्या रावत, शिवानी नेगी, शबनम, अंजलि राणा, रोहित आर्य और संध्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें