फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने मुजफ्फरनगर को हराया

Tue, 01 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. ज्योति प्रसाद मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में सोमवार को नामी गिरामी टीमों के बीच रोचक भिड़ंत हुई। अलग-अलग मुकाबलों में कुरुक्षेत्र, दिल्ली और बनारस की टीमों ने दबदबा बनाया। देर शाम तक लीग मुकाबले चलते रहे।
विज्ञापन


रानीपोखरी के खेल मैदान में आयोजित की जा रही स्व. ज्योति प्रसाद मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के लीग मुकाबले सोमवार को भी जारी रहे। सुबह खेले गए मुकाबलों में हरियाणा ने मुजफ्फरनगर को 25 21, 20 25 और 25 21 से, बनारस ने 25 23 , 25 18 से पंजाब को, ब्रदर्श क्लब ने साईं हॉस्टल को 18 25, 25 19 और 19 25 से मुजफ्फरनगर ने कुरुक्षेत्र को 25 22, 25 17 से ही बनारस ने प्रीतमपुरा दिल्ली को 25 15 , 26 24 से पराजित कर लीग में स्थान बनाने का प्रयास किया।

प्रतियोगिता में दूर दराज की 20 टीमों के बीच तीन दिवसीय मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता संयोजक अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि दो दिन तक लीग मुकाबले खेले जाने प्रस्तावित हैं। मंगलवार अंतिम दिन खिताबी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। देर शाम तक प्रतियोगिता का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को रानीपोखरी थानाध्यक्ष प्रदीप पंत, पूर्व पार्षद जीतेंद्र गोला, विनय कोहली, मोहित वालिया और युवा कल्याण अधिकारी पीसी सती ने प्रतियोगिता में शिरकत कर दूरदराज की टीमों की हौसलाअफजाई की। इस मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सचिव सुधीर रतूड़ी, धीरेंद्र चौहान, माधव पेटवाल, शैलेष बडथ्वाल, शैलेंद्र तोमर महेंद्र भट्ट और रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें