फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमखोर गुलदार की दहशत में जीने को लोग मजबूर

Tue, 01 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमखोर गुलदार की दहशत में जीने को मजबूर हरिपुरकलां के मोतीचूर बस्तीवासियों के बाद इंटर कॉलेज इलाके में गुलदार की चहलकदमी घर पर लगे निजी सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बाद से क्षेत्र में भारी दहशत है। क्षेत्र निवासी मांगेराम की सूचना पर मौके पर पहुंची पार्क प्रशासन की टीम ने फुटेज स्पष्ट न होने और पदचिन्ह के अभाव में फुटेज को अग्रिम जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह हरिपुरकलां निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य पिंकी देवी के पति मांगेराम अपने घर के आंगन में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे थे। रात की फुटेज की जांच करते हुये कैमरा नंबर दो में आधी रात एक बजकर 40 मिनट के समय कैद हो चुका एक गुलदार सा दिखाई देने वाला प्राणी नजर आया।

घर के आंगन में आधी रात को चहलकदमी करता दिख रहे गुलदार को देखते ही मांगेराम के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पार्क प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा रविंद्र बहुगुणा ने फुटेज की जांच की। चूंकि फुटेज स्पष्ट नहीं थी तो पदचिन्ह की तलाश की गई, लेकिन पदचिन्ह नहीं दिखे।
विज्ञापन


इसके कारण फुटेज में दिखाई देने वाला प्राणी गुलदार है या नहीं, इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी। फुटेज को अग्रिम जांच के लिए मांग लिया गया, जबकि गृह स्वामी मांगेराम ने बताया कि उक्त फुटेज में दिखाई देने वाला प्राणी आदमखोर गुलदार ही है। पार्क प्रशासन जान-बूझकर मौन बन रहा है।

आदमखोर के घनी आबादी में चहलकदमी करना अगली वारदात को अंजाम देने की तैयारी है। खौफ में जीने को मजबूर ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए पार्क प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल आदमखोर को मारने के आदेश जारी करने होंगे।

फुटेज को जांच के लिए मंगवा लिया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यदि गुलदार होगा तो कैमरे और पिंजरे लगाकर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र में गस्त लगातार जारी रही है।-महेंद्र गिरि गोस्वामी रेंज अधिकारी मोतीचूर रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें