फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगनगरी में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। टीकाकरण महाभियान के बाद योगनगरी में वैक्सीनेशन ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। पहले कोविड वैक्सीन की आपूर्ति प्रभावित होने से टीकाकरण में कमी आ गई थी। लेकिन अब टीकाकरण केंद्रों में 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों को आसानी से वैक्सीन उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यमकेश्वर ब्लॉक और सरकारी अस्पताल में 1993 लोगों को वैक्सीन लगी है। जिसमें सरकारी अस्पताल में 1193 और यमकेश्वर ब्लॉक में 800 लोगों का टीकाकरण हुआ।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि अब सरकारी अस्पताल और राधास्वामी सत्संग भवन में 18 प्लस आयु वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन लग रही है। कहा अब टीकाकरण केंद्रों में बिना स्लॉट के लोगों का भी वैक्सीनेशन हो रहा है। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक में 18 प्लस आयु वर्ग के 800 लोगों का टीकाकरण हुआ। उधर रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल की ओर से गुमानीवाला में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर 18 प्लस आयु वर्ग के 500 लोगों को पहली डोज लगाई गई। वहीं यमकेश्वर, मुनिकीरेती और ऋषिकेश में 1574 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें