फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज जलाशय में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
बैराज नहर से अज्ञात शव निकालते एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत पशुलोक बैराज जलाशय में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की मदद से शव को बैराज जलाशय से बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि शव किसी अज्ञात व्यक्ति का है। शव करीब 20 दिन पुराना है। जिसकी उम्र करीब 25 साल है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामाभर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है। रेस्क्यू टीम में लाल सिंह, संदीप, प्रेम, लक्ष्मण, दीपक जोशी, दबास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें