फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीआई में प्रतिभागियों ने लिया सीपीआर का प्रशिक्षण

विज्ञापन
डोईवाला ग्रामीण विकास संस्थान मे आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियो को सीपीआर का प्रशिक्षण देते ? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। लाइफ सपोर्ट को आमजन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण विकास संस्था में हिमालयन अस्पताल के सहयोग से एक दिवसीय कार्डियो पल्मोनरी रेससिटेशन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को सीपीआर देने की सही तकनीक के बारे में जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सीपीआर कार्यशाला को संबोधित करते हुए हिमालयन अस्पताल के नियोनेटल विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश गुप्ता ने कहा कि कॉर्डियो पल्मोनरी रेसरिसिटेशन यानी सीपीआर के इस्तेेमाल से किसी शख्स की सांस और दिल की धड़कन अचानक रुक जाने पर उसे बचाया जा सकता है। कहा कि सीपीआर तकनीक का ज्ञान आम जनमान को भी होना चाहिए। देश में हर साल लाखों लोगों की दिल की बीमारी की वजह से मौत हो जाती है। इसमें 50 प्रतिशत ऐसे मामले हैं जो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते है। ऐसी परिस्थितियों में सीपीआर तकनीक जीवनदायिनी से कम नहीं है। कहा कि अगर किसी शख्स को दिल का दौर पड़ा है तो उसकी जीवन की रक्षा के लिए शुरुआती कुछ मिनट बेहद अहम होते है। ऐसे में सीपीआर तकनीक का इस्तेमाल का जान को बचाया जा सकता है। यही वजह है कि लोगों को इसका प्रशिक्षण और ज्ञान लेना चाहिए। आरडीआई की निदेशक बी मैथिली ने कहा कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्र जहां चिकित्सकों का अभाव है। वहां पर यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी साबित होगा। कार्यशाला में आरडीआई के स्टॉफ सहित 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डॉ. गिरिश गुप्ता के निर्देशन में पुतलों पर सीपीआर का प्रशिक्षण लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें