फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन आज डोईवाला में 

Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
(ब्यूरो)/डोईवाला।
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह रविवार को डोईवाला में इफ्को की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता  जोरशोर से स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।


गन्ना समिति डोईवाला परिसर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह रविवार दोपहर तीन बजे डोईवाला पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डोईवाला में किसानों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नोटबंटी से होने वाले लाभ और उठाए गए कदम की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन



भाजपा संगठन भी केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन के डोईवाला आगमन को लेकर तैयारियां कर रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र नेगी के अनुसार सुबह नौ बजे भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंत्री करन वोरा ने बताया कि नगर में होने वाले कार्यक्रम में भारी संख्या में किसानों को बुलाया जा रहा है। इससे केंद्रीय मंत्री किसानों से चर्चा कर सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें