फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक, बीसीए, एमसीए के छात्रों को मिला मौका

Sat, 26 Nov 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ डोईवाला।
विज्ञापन
प्लेसमेंट ड्राइव - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट में जॉब प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसके तहत पहले चरण में गुडगांव की एक कंपनी में बीटेक, बीसीए और एमसीए के छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। कुलपति डा. विजय धस्माना ने कहा कि इससे छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।


एसआरएचयू इंजीनियरिंग कालेज सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में गुडगांव की ब्लार्का टेक्नोलाजी इंडिया लिमिटेड ने लिखित परीक्षा ली। इसमें हिमालयन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। प्लेसमेंट को लेकर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन



कंपनी से जुड़े अधिकारियों ने ग्रुप डिस्कसन और व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए। कंपनी के एचआर हेड सजल रस्तोगी और उनकी टीम ने आशीष बिज्लवाण, पूजा नेगी, मानषी, तायल, उर्वशी गौड, प्रीति चौहान का चयन किया। कालेज के डीन डा. आरसी रमोला ने बताया कि एसआरएचयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से चयनित छात्र-छात्राओं को सालाना सवा तीन लाख का पैकेज दिया जाएगा। उन्होंने चयनित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट सेल की ओर से बताया गया कि प्लेसमेंट का यह पहला चरण है। जल्द ही दूसरी मल्टीनेशनल कंपनियां भी यूनिवर्सिटी का रुख करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें