फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसे दो व्यक्ति

विज्ञापन
गंगा के बीच टापू में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते जल पुलिस। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुनिकीरेती पूर्णानंद घाट पर आए दो व्यक्ति नहाने के दौरान टापू में फंस गए। मौके पर पहुंची मुनिकीरेती जल पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों व्यक्तियों को सकुशल बचाया।
विज्ञापन

मुनिकीरेती जल पुलिस ने बताया कि रविवार को पूर्णानंद में अंत्येष्टि के लिए आए रूसाफार्म गुमानीवाला के कुछ व्यक्ति घाट पर नहा रहे थे। जिनमें से दो व्यक्ति नहाने के लिए आगे टापू पर चले गए। देखते ही देखते अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। इस पर राजेंद्र कुमार (50) पुत्र चमनलाल और सोहन लाल (48) पुत्र पन्नालाल, निवासी रूषाफार्म, गुमानीवाला, देहरादून टापू में ही फंस गए। दोनों में चीखपुकार मचनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती जल पुलिस व आपदा राहत दल के कर्मचारियों ने राफ्ट की मदद से दोनों व्यक्तियों का रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल बचाया। जान बचने पर उन दो व्यक्तियों ने रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें