फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

Wed, 29 Jan 2025 12:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला बाजार में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों को रायवाला पुलिस ने 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब आठ बजे हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार रेड सिग्नल पर खड़ी थी। तभी पीछे से आ रही बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चीता पुलिसकर्मी अमित सैनी और चंद्रपाल ने 108 की मदद से युवकों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान लखन पुत्र नोरी राम निवासी लाल तप्पड़ और विक्की पुत्र सुभाष निवासी रेशम माजरी के रूप में हुई है। लखन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि घायलों काे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें