फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैटरी चोर चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े बैटरी चोर। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। मनसादेवी गुमानीवाला क्षेत्र में वाहनों से बैटरी चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीते 30 जुलाई को शीतल प्रसाद शर्मा पुत्र ब्रह्मानंद शर्मा निवासी बाइपास रोड अमितग्राम, गुमानीवाला, ऋषिकेश ने तहरीर देते हुए बताया कि बाइपास रोड अमितग्राम, गुमानीवाला, मंशा देवी फाटक के नजदीक जंगलात चौकी के सामने उनका रेत बजरी सप्लाई का प्लॉट है। रात में प्लॉट में खड़े उनके तीन ट्रैक्टर और एक ट्रक से चोरों ने चार बैटरी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मनसा देवी फाटक के पास से दो व्यक्तियों को चोरी की गई चार बैटरी के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह (40) निवासी पारस विहार कॉलोनी, ग्राम डाबकी, जुनारदार, थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश और कन्हैयालाल (25) निवासी ग्राम इस्माइलपुर, थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें