फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर ब्यासी के पास एक ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार दूसरे घायल व्यक्ति का एम्स में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ब्यासी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि बुधवार की देर रात ऋषिकेश से पौड़ी जा रहा एक ट्रक ब्यासी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक में फंसे दो लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इसमें ट्रक चालक अर्जुन (45) पुत्र प्रेमलाल निवासी, पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल की मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार दूसरे व्यक्ति केशर, निवासी पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स में उपचार के लिए भिजवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें