फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश से परेशान महिला गंगा में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के नाव घाट में देहरादून की एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। घाट के आसपास के लोगों का शोरगुल सुन जल पुलिस ने महिला को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक महिला गृहक्लेश के बाद पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित घर से लापता थी।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमलमोहन भंडारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:20 पर नाव घाट में एक महिला गंगा में कूद गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद पुलिस महिला को सकुशल बाहर निकालने में कामयाब रही। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य होने पर उसको थाने में लाया गया। महिला ने बताया कि गृहक्लेश के बाद बीते शनिवार को वह घर से बिना बताए निकल गई थी। सूचना पर महिला का पति थाने में पहुंचा। उसने बताया कि महिला के लापता होने की रिपोर्ट पटेलनगर में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने महिला को पति के सुपुर्द कर दिया। जल पुलिस की रेस्क्यू टीम में सुभाष ध्यानी,गजपाल सिंह,रविन्द्र तोमर, विदेश चौहान, राकेश रावत, पुष्कर रावत, महेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें