फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम: यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी, मसूरी में ओलावृष्टि, देहरादून व अन्य इलाकों में बारिश ने बढ़ाई सर्दी

Sun, 05 Dec 2021 08:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रविवार को दोपहर बाद देहरादून सहित कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मसूरी में भी बारिश और हल्की ओलावृष्टि हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
मसूरी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित रविवार को दोपहर बाद राज्य के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी तो निचले इलाकों व यमुनाघाटी में तेज गर्जना के बारिश हुई।

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी के साथ पारा धड़ाम 

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में रविवार को न सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई, वरन देर शाम जबरदस्त तेज ठंडी हवाएं चलीं। जिसके चलते लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम के बदले मिजाज का असर यह रहा कि दिन में भी तापमान धड़ाम हो गया और ठंड से बेहाल लोग घरों में दुबके रहे।

मसूरी में हुई बारिश और ओलावृष्टि , शहर में सर्दी का सितम जारी 

मसूरी में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। रविवार को शहर में सुबह से ही घने बादल और कोहरा छा गया। दोपहर में शहर में बारिश और हल्की ओलावृष्टि हुई, जिससे यहां ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटक मालरोड सहित अन्य जगह घूमते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में बर्फबारी: बदरीनाथ में पांच तो केदारनाथ में जमी आठ इंच बर्फ, तस्वीरों में देखें खूबसूरत वादियां 

हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ऋषिकेश में ठंड

ऋषिकेश मेें हल्की बूंदाबांदी से मौसम सर्द हो गया है। यहां रविवार सुबह तेज धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। इस बीच दोपहर एक बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिससे ठंड बढ़ गई। बदलते मौसम के कारण लोगों ने घरों में कैद रहकर ही अपना अवकाश बिताया। इस दौरान केवल कामकाजी लोग ही घरों से बाहर जाते हुए दिखाई दिए। गंगा घाटों और तटों पर फक्कड़ बाबा अलाव के सहारे ठंड को दूर भगाते रहे। शाम होते ही तापमान में गिरावट आ गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। 

वीकेंड पर सैलानियों ने उठाया राफ्टिंग का मजा

तीर्थनगरी में दिल्ली-एनसीआर से आए पर्यटकों ने गंगा में रीवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। सुबह से लेकर शाम तक गंगा में रंग बिरंगी राफ्टें अठखेलियां करती दिखाई दीं। सैलानियों की आमद से नेपाली फार्म से लेकर तपोवन तक जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान आदि राज्यों के पर्यटक मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और तपोवन क्षेत्र में पहुंचे। यहां सैलानियों ने ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस और शिवपुरी से रीवर राफ्टिंग का आनंद लिया। 

कर्णप्रयाग में बारिश से फिर बढ़ी ठंड

रविवार को दोपहर बाद कर्णप्रयाग सहित आसपास के गांवों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। बारिश आने के बाद बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। बेनीताल, पुडियाणी, चौरासैंण, नौटी, नंदासैंण सहित ऊंचाई वाले गांवों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, पिंडरघाटी में बादल छाए रहे। पिंडरघाटी में शीतलहर चल रही है। सोमवार को मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें