फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज देगा ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण

Mon, 15 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर के जुलेडी गांव में शांति कुंज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, युवतियों को विभिन्न स्वरोजगार परक जानकारियां दी र्गइं। बताया गया कि शांतिकुंज की ओर से गांव की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


सामाजिक संस्था दगड़्या की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शांतिकुंज की ओर से आए मदन गोपाल भटकोटी ने बताया कि संस्था जुलेडी गांव से यमकेश्वर क्षेत्र में ग्राम स्वरोजगार अभियान शुरू कर रहा है। इसके तहत ग्रामीण महिलाओं, युवतियों को हथकरघा, हस्तशिल्प, स्क्रीन प्रिंटिंग, वानिकी, बेकरी, मोमबत्ती, अगरबत्ती, अचार, बैग आदि बनाने का प्रशिक्षण देगी।

इसके लिए आयोजित किए जाने वाले शिविर का खर्च संस्था उठाएगी। इसके बाद प्रशिक्षित महिलाओं को रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा और उन्हें वस्तुओं के निर्माण के बदले निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मीरा रतूड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता शोभाराम रतूड़ी, अनिल ग्वाड़ी, सुदेश भट्ट, कुसुम जोशी, विनोद जुगलाण, अनिल जोशी, राजेंद्र जोशी, राजपाल राणा, आनंद सिंह पयाल के अलावा शांति कुंज के विष्णु मित्तल, अविनाश, रश्मि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें