फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की जगह कार्यालय में कूड़ेदान

Sat, 27 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की लापरवाही से तीर्थ क्षेत्र में कूड़ा सड़कों पर डंप हो रहा है। इससे लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम में अर्द्धकुंभ मेले में गंगा स्नान और तीर्थ दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य मार्गों, गंगा घाटों और तटों पर कहीं भी कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आसपास जमा गंदगी से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लेकिन नगर पंचायत प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाने के बजाय उदासीन बना हुआ है। अर्द्धकुंभ मेला बजट से नगर निकाय ने एक महीने पहले तीर्थ क्षेत्र में स्वच्छता के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था की थी। लेकिन कुंभ मेला सफाई सेक्टर निरीक्षक ने खरीदे गए कूड़ेदान को निम्न गुणवत्ता का बताते हुए उन्हें क्षेत्र में लगाने से मना कर दिया था।

बीती छह फरवरी को अमर उजाला ने ‘सड़कों पर गंदगी, कार्यालय में कूड़ेदान’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तब निकाय ने कूड़ेदान को निम्न क्वालिटी का बताकर उन्हें बदलकर उच्च गुणवत्ता के कूड़ेदान लगाने की बात कही थी। लेकिन अब अच्छी गुणवत्ता के कूड़ेदान खरीदे जाने के बाद भी उन्हें सड़कों पर लगाया नहीं जा रहा है। कूड़ेदान आए हुए करीब दो सप्ताह हो गए, लेकिन उन्हें सड़कों पर लगाने की जगह कार्यालय में रखा गया है।
विज्ञापन



तीर्थक्षेत्र में कूड़ेदान लगाने के लिए उचित ठेकेदार ढूंढा जा रहा है। एक- दो दिन के अंदर क्षेत्र में कूड़ेदान लगा दिए जाएंगे।-शकुंतला राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक


मामला संज्ञान में है, जल्द ही कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के लिए तीर्थक्षेत्र के आसपास कूड़ेदान स्थापित किए जाएंगे।-राजवीर सिंह चौहान, सैक्टर सफाई निरीक्षक, कुंभ मेला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें