फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों और सैलानियों ने उठाया राफ्टिंग का लुत्फ

विज्ञापन
09 गंगा नदी में रीवर राफ्टिंग करते सैलानी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
वीकेंड पर तीर्थनगरी में पर्यटकों और सैलानियों ने रीवर राफ्टिंग का आनंद लिया। सुबह से लेकर सूर्यास्त तक गंगा नदी में रंग बिरंगी राफ्टें तैरती हुईं दिखाई दीं। वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से यहां जगह-जगह वाहनों का दबाव देखने को मिला। वाहनों का दबाव बढ़ने से ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर जाम लगा रहा। श्यामपुर रेलवे फाटक से ऋषिकेश कोयलघाटी तिराहा, घाट चौक, चंद्रभागा पुल तिराहा, मुनिकीरेती, कैलासगेट, शिवानंद गेट और तपोवन चौक तक लंबा जाम रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस और फूलचट्टी राफ्टिंग प्वाइंट पर पर्यटकों की भीड़। मैगी प्वांइट भी पर्यटकों से गुलजार रहा। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम के मुख्य बाजार में सैलानियों की चहलकदमी देखने को मिली। साहसिक खेल का आनंद लेने के बाद पर्यटकों ने हेंवलघाटी, शिवपुरी और तपोवन क्षेत्रों में संचालित कैंपों का लुत्फ उठाया। तपोवन और आसपास के होटलों में भी सैलानियों की बुकिंग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें