फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छट्टी के दिन उमड़े पर्यटक

Sun, 27 Mar 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
पर्यटक - फोटो : file photo
विज्ञापन
वीकेंड के चलते तीर्थनगरी के मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में हजारों की तादाद में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने गंगा में रिवर राफ्टिंग का जमकर लुत्फ उठाया। सुबह से शाम तक नदी में रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती हुई नजर आईं। वहीं मार्गों पर यात्री वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को दिनभर जाम से हलकान होना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को शिवपुरी और ब्रह्मपुरी के पीक प्वाइंटों पर काफी संख्या में साहसिक खेल के शौकीन  उमड़े रहे। बढ़ती भीड़ देखकर राफ्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे। वीकेंड का पीक टाइम होने से पर्यटकों को राफ्टिंग के लिए इंतजार करना पड़ा। उधर, वीकेंड पर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकेश से तपोवन तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण वाहन सड़कों पर रेंगरेंग कर आगे बढ़ते दिखे। यातायात संबंधी दिक्कतों के समाधान के लिए टिहरी पुलिस प्रशासन को मुनिकीरेती में पीडब्लूडी तिराहे से रूट डायर्वट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें